गणतंत्र दिवस पर कविता - Republic Day Poem in Hindi 2018
सबसे पहले AnyInfo.tk में आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!! मैं आज Republic Day Poem Hindi Me लेकर आया हूँ... आप इस गणतंत्र दिवस पर कविता को अपने अपने School में सुना सकते है अपने Teachers को सुना सकते हैं.
तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए अपनी हिन्दी कविता (Poem on 26 January in Hindi) को शुरू करते हैं.
I hope, गणतंत्र दिवस पर ये Republic day Hindi Short Poem आपको पसंद आई होगी. अगर मैं सही हु तो आप इस कविता को अपने चाहने वालों और पसंदीदा लोगों के साथ share करें.
Indian Republic Day |
Gantantra Diwas Par Shayari | Happy Republic Day Hindi Poem
माह जनवरी छब्बीस को हम
सब गणतंत्र मनाते |
और तिरंगे को फहरा कर,
गीत ख़ुशी के गाते ||
संविधान आजादी वाला,
बच्चो ! इस दिन आया |
इसने दुनिया में भारत को,
नव गणतंत्र बनाया ||
क्या करना है और नही क्या ?
संविधान बतलाता |
भारत में रहने वालों का,
इससे गहरा नाता ||
यह अधिकार हमें देता है,
उन्नति करने वाला |
ऊँच-नीच का भेद न करता,
पण्डित हो या लाला ||
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
सब हैं भाई-भाई |
सबसे पहले संविधान ने,
बात यही बतलाई ||
इसके बाद बतायी बातें,
जन-जन के हित वाली |
पढ़ने में ये सब लगती हैं,
बातें बड़ी निराली ||
लेकर शिक्षा कहीं, कभी भी,
ऊँचे पद पा सकते |
और बढ़ा व्यापार नियम से,
दुनिया में छा सकते ||
देश हमारा, रहें कहीं हम,
काम सभी कर सकते |
पंचायत से एम.पी. तक का,
हम चुनाव लड़ सकते ||
लेकर सत्ता संविधान से,
शक्तिमान हो सकते |
और देश की इस धरती पर,
जो चाहे कर सकते ||
लेकिन संविधान को पढ़कर,
मानवता को जाने |
अधिकारों के साथ जुड़ें,
कर्तव्यों को पहचानो ||
I hope, गणतंत्र दिवस पर ये Republic day Hindi Short Poem आपको पसंद आई होगी. अगर मैं सही हु तो आप इस कविता को अपने चाहने वालों और पसंदीदा लोगों के साथ share करें.
गणतंत्र दिवस पर कविता - Republic Day Poem in Hindi 2018
Reviewed by Unknown
on
January 20, 2018
Rating:
No comments: